5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल पर मुलायम सिंह के समाधि स्थल पहुंचे अखिलेश, बोले- ये नया तीरथ, अब यहीं सर झुकाना है

नए साल 2023 के पहले दिन अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh_mula.jpg

नए साल के पहले दिन अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को याद किया है। सैफई में मुलायम के समाधि स्थल पर पहुंचकर अखिलेश ने कहा कि यही अब उनके लिए नया तीर्थ है।

अखिलेश यादव ने नए साल के पहले दिन, रविवार शाम को एक ट्वीट किया है। इसमें अखिलेश यादव अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव, पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर खड़े हैं

ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, ''ये आशीर्वाद का नया है तीरथ अब यहीं पर सर झुकाना है। मिला बीते साल का सबक यही कि सबको आना-जाना है।''

यह भी पढ़ें: नए साल का जश्न मनाने वाराणसी जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

बीते साल अक्टूबर में हो गया था मुलायम सिंह का निधन

मुलायम सिंह का बीते साल 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। इस के बाद से त्योहार या दूसरे बडे़ मौकों पर अखिलेश उनके समाधिस्थल पर जरूर जाते हैं। डिंपल यादव के मैनपुरी से जीतने के बाद वो परिवार के कई सदस्यों के साथ समाधि स्थल पहुंचे थे।