8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: युवती को जीजा के साथ शराब पीना पड़ा मंहगा, दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

इटावा में रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें जीजा ने अपनी साली को शराब पिलाने के बाद दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

less than 1 minute read
Google source verification
जीजा ने साली को पिलाया शराब

एसएसपी इटावा

उत्तर प्रदेश के इटावा युवती को जीजा के साथ जाम से जाम लड़ना महंगा पड़ गया। जब जीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नशे की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया। शराब का नशा उतारने के बाद युवती को होश आया। थाना पहुंचकर जीजा सहित पांच दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव की है।

चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय युवती के साथ यह घटना हुई है। जो अपनी बहन की ससुराल बसरेहर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव गई थी। 30 वर्षीय युवती के अकेले घर आने पर बहन के ससुर नाराज हो गए। उन्होंने डांट दिया। इसके बाद युवती अपनी बहन की ससुराल से वापस अपने घर चल दी। रास्ते में जीजा ने घर छोड़ने की बात कही। इस दौरान मंदिर के पास जीजा और युवती ने शराब पी। बातों ही बातों में शराब का दौर चलता रहा। युवती ने अपनी तहरीर में बताया कि जीजा उसे लेकर पास के मकान के पीछे ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया‌ जीजा के साथ नरेंद्र, धारा सिंह, प्रदीप और वकील भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Etawah news: अदालत ने दहेज हत्या आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

पांचो आरोपी की रफ्तार

नशा उतारने के बाद युवती बसरेहर थाना पहुंची। जहां उसने तहरीर देकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने युवती की तैयारी पर जीजा सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बसरेहर सनत कुमार ने बताया कि पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।