इटावा जिले में कोतवाली इलाके में नौरंगाबाद चैकी पर एटा जिले के निवासी सिपाही रमाकांत की तैनाती है। रमाकांत की पत्नी परिवार के साथ रहती है। पत्नी ने बीते 2 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के पल में रमाकांत को पत्नी के साथ रहना था। पत्नी को भी अपने पति की जरुरत थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कोरोना संक्रमण के बीच लाॅकडाउन के कारण रमाकांत ने अपनी खुशी पर अंकुश लगाते हुए फर्ज निभाना ज्यादा जरूरी समझा। सिपाही के परिवारी जनों ने जब बताया कि उनके घर नन्ही परी आई तो सिपाही की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार ने बेटी का नाम हिमांशी रखा है।