2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाम ही नहीं बदला, कलावा और माथे पर तिलक भी लगाया, भगा ले गया किशोरी को, हुआ गिरफ्तार

Religion change इटावा में युवक ने अपना नाम बदला, हाथ में कलावा बांधा, माथे पर तिलक लगाया। प्रजापति बनकर प्रजापति परिवार से नजदीकी बनाई और उसकी लड़की को भगा कर ले गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

Religion change इटावा में नाम बदलकर युवक ने हिंदू लड़की से दोस्ती बनाई और प्यार के जाल में फंसाया‌। बहला-फुसलाकर भाग ले गया। मामले की जानकारी तब हुई जब लड़की ने बताया कि अपने घर जो राजकुमार आता था। वह हिंदू नहीं मुसलमान है।‌ अपनी पहचान छुपाने के लिए कलावा पहन रखा था। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन, विवाह और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। घटना भरथना थाना क्षेत्र की है।

हाथ में कलावा और माथे पर तिलक

उत्तर प्रदेश के इटावा के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में प्रजापति की लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। सोची समझी साजिश के तहत राजकुमार प्रजापति, प्रजापति परिवार के निकट पहुंचा और मेल-जोल बढ़ाया। 19 वर्षीय लड़की को महिला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया। पिता ने 11 जुलाई को दिए तहरीर में बताया कि 8 जुलाई से उसकी पुत्री लापता है। बाद में उसकी पुत्री का फोन आया कि राजकुमार प्रजापति के साथ हुआ चली आई थी। लेकिन वह हिंदू नहीं मुसलमान है। अपनी पहचान छुपाने के लिए कलावा पहनता था, माथे में तिलक भी लगता था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती ने 12 जुलाई यह जानकारी अपने घर वालों को दी। ‌यह जानकार घर में हड़कंप मच गया। पिता ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि राजकुमार का असली नाम सलमान उर्फ सोहिल है। जो धोखा देकर उनकी पुत्री को भगा ले गया है। अब धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। भरथना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सलमान को गिरफ्तार कर लिया।‌ जिससे पूछताछ कर रही है। जिसके खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस युवती से भी पूछताछ कर रही है। जिसका मजिस्ट्रेट बयान कराया जाएगा। इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कोई गिरोह तो इसमें शामिल नहीं है।