
अग्निवीर की तैयारी कर रही युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के इटावा में अग्निवीर की तैयारी कर रहे एक युवक की दुखद मौत हो गई। प्रेक्टिस करके वापस आए युवक के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। उल्टी भी होने लगी। घरवाले डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पारिवारी जनों का रो रो को बुरा हाल है। बताया गया कि दस माह पूर्व भी इसी प्रकार बड़े बेटे की मौत हो चुकी है।
भरथना थाना क्षेत्र के नगला श्याम लाल लहरोई के रहने वाले राजकुमार पुत्र शिवकेश कुमार अग्नि वीर में भर्ती के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे। आज प्रेक्टिस करने के बाद वह घर वापस आया तो उसके पेट में दर्द शुरू और उल्टी शुरू हो गई। परिवार वाले राजकुमार को लेकर डॉक्टर पास गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था
चाचा आदेश कुमार ने बताया कि राजकुमार ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर ली थी। अब शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके पहले भी इसी प्रकार की एक घटना घर में हो चुकी है। जब राजकुमार के बड़े भाई सुनील कुमार की मौत हो चुकी है। परिजन ने बताया कि सुनील कुमार दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।
Published on:
17 Sept 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
