2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में भागवताचार्य की पिटाई का मामला: यादव कथा वाचकों पर मुकदमा दर्ज, जानें क्या आरोप लगा?

Etawah Bhagwatcharya beating incident update इटावा में जाति और पहचान छुपा कर भागवत कथा पढ़ने आए आचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पहले भागवताचार्य के बाल काटने और पिटाई आदि को लेकर चार को गिरफ्तार किया गया था।

2 min read
Google source verification

Etawah Bhagwatcharya beating incident update इटावा में भागवताचार्य की पिटाई के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जब पुलिस ने भागवताचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भागवत कथा के मुख्य यजमान ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने दोनों पर जाति छुपाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीते बुधवार की रात को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी इटावा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। फर्जी आधार कार्ड भी पाया गया है। घटना बकेवर थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: समय से पहले उन्नाव-कानपुर के बीच रेलवे पुल का कार्य पूरा, इस तारीख से शुरू हो रही 42 ट्रेनें

उत्तर प्रदेश के इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ददरपुर गांव में बीते 21 जून को भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जो विवादों में आ गया। भागवत कथा पढ़ने आए भागवताचार्यों पर नाम बदलकर लोगों को धोखा देने का आरोप लगा है। मुख्य यजमान ने बकेवर थाना में तहरीर देखकर बताया है कि मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव ने अपनी जाति और नाम बदलकर भागवत कथा पढ़ने आए थे। उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ भी की।

क्या कहते हैं एसएसपी?

एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दादरपुर निवासी मुख्य यजमान ने भागवत आचार्यों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि संत सिंह यादव और मुकुट मणि यादव अपनी जाति छुपा कर भागवत कथा पढ़ने आए थे। जिन्होंने फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया है। महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई। मामले की जांच की जा रही है।

क्या है मामला?

बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में बीते 21 जून को भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने भागवत कथा पढ़ने आए भागवताचार्य और उनके साथी की पिटाई कर दी। उनके बालों को काट दिया। और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मुख्य यजमान ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने भागवत आचार्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अब भागवताचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।