7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah: उड़ीसा से राजस्थान मादक पदार्थ का व्यापार, कटहल के नीचे मिला गांजा

इटावा पुलिस ने कटहल भरा कैंटर का निरीक्षण किया तो उसके नीचे भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला। औरैया से मादक पदार्थ का व्यापार संचालित होता था।

2 min read
Google source verification
Etawah: उड़ीसा से राजस्थान मादक पदार्थ का व्यापार, कटहल के नीचे मिला गांजा

Etawah: उड़ीसा से राजस्थान मादक पदार्थ का व्यापार, कटहल के नीचे मिला गांजा

उत्तर प्रदेश के इटावा पुलिस ने 128 किलोग्राम गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक कैंटर भी बरामद की गई है। एसएसपी इटावा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त उड़ीसा से गांजा लेकर राजस्थान जा रहे थे। जिनके खिलाफ गैंगस्टर के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि सीओ सिटी के नेतृत्व में वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि नशीला पदार्थ उड़ीसा से लाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एक कैंटर पकड़ा गया। जिसमें 4 लोग सवार थे। कैंटर में कटहल लदा हुआ था। कटहल के नीचे चेक किया गया तो 130 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसका बाजार में मूल्य लगभग 25 लाख रुपए है। जबकि कैंटर की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। इस प्रकार कुल 50 लाख रुपए की रिकवरी की गई है।

पकड़े गए अभियुक्तों का नाम और निवास

गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरेंद्र सिंह पुत्र माखनलाल निवासी उस्मानपुर खतौली आगरा, अभय यादव पुत्र जगदीश सिंह निवासी नगला नया थाना इकदिल इटावा, राजेश चौधरी पुत्र देवनारायण निवासी मालीघाट थाना मिथनपुरा मुजफ्फरपुर बिहार, सुनील गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र निवासी रूरगंज बिधनू जनपद औरैया शामिल है।

यह भी पढ़ें: Etawah: शिवपाल सिंह यादव का योगी-मोदी सरकार पर बड़ा बयान, बोले माहौल बीजेपी के खिलाफ

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले ही मामले दर्ज

जिनमें वीरेंद्र के खिलाफ 302 सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। जो आगरा का रहने वाला है। राजेश मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। जिसके खिलाफ दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरोह का मुख्य सरगना सुनील गुप्ता निवासी औरैया है। जिसकी देखरेख में यह बिजनेस हो रहा था। गाड़ी उड़ीसा से अलवर राजस्थान जा रही थी। जिसे पुलिस टीम ने पकड़ा है। फ्रेंड्स कॉलोनी में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। जिनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।