
fire in seed warehouse उत्तर प्रदेश के इटावा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से हड़कंप मच गया। तीन मंजिली इमारत में लगी आग की जानकारी तब हुई। जब ऊपर के खंड में रह रहे लोगों के पास धुआं पहुंचा। घरवाले नीचे उतरे कर आए तो देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग बीच-बीच में सुलगती रही। गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इटावा पुलिस ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बीज भंडार का गोदाम था नीचे में दुकानदारी होती थी जबकि ऊपर के हिस्से में दुकान मालिक सतीश चंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं आज सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी जानकारी घरवालों को उसे समय हुई। जब धुआं ऊपर की मंजिल में पहुंचा।
गोदाम के मालिक सतीश चंद्र ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। उनके यहां बीज और दवाइयां का होलसेल का काम है। जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घर पर इसका असर नहीं पड़ा। आग लगने की जानकारी उन्हें तब हुई। जब नीचे से धुआं ऊपर पहुंचा। आधे घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के समय घर में कुल 8 लोग थे। इटावा पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जानकारी नहीं हुई है।
Published on:
02 Nov 2024 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
