
एमए की छात्रा का शव फांसी पर लटका मिला
उत्तर प्रदेश के इटावा में एमए की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई। जब वह लौटकर अपने घर वापस आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौका बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।
घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। रिचा राजपूत अपने चाचा के यहां रहकर कोचिंग कर कंपटीशन की तैयारी कर रही थी। घटना वाले दिन वह कोचिंग पढ़कर घर आई। कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बना लटक ले गई। घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। जब वहां से वापस आए तो उन्हें रिचा राजपूत फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
चाचा के यहां रहकर कोचिंग कर रही थी
दलवीर राजपूत ने बताया कि रिचा कोचिंग पढ़कर घर आई थी। थोड़ी देर बाद वह अपने कमरे में चली गई। जब वह लोग लौट के घर आए तो उन्हें फांसी के फंदे से लटकी मिली। यह देख लोगों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Published on:
08 Sept 2023 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
