25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: पीआरबी टीम पर हमला, मुख्य आरक्षी सहित दो घायल

इटावा में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया है।

2 min read
Google source verification
Etawah news: पीआरबी टीम पर हमला, मुख्य आरक्षी सहित दो घायल

Etawah news: पीआरबी टीम पर हमला, मुख्य आरक्षी सहित दो घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस के ऊपर से ईंट पत्थर से हमला किया गया। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसमें एक पुलिसकर्मी का पर भी टूटा है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का था। झगड़े की मिली सूचना पर मौके पर पीआरबी टीम पहुंची थी। घटना सैफई थाना क्षेत्र के नगला हरज्ञान की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

भरथना थाना क्षेत्र के वीरसिंह पुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं। सूचना पाकर पीआरबी 1634 सैफई थाना क्षेत्र के नगला हरज्ञान गांव पहुंची। तो पुलिस को गेट अंदर से बंद मिला। पीआरबी पुलिस ने जब गेट खुलवाने का प्रयास किया। तो छत से ईंट पत्थर फेंका जाने लगा। जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

हवाई पट्टी चौकी पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया

पीआरबी पुलिस ने घटना की जानकारी हवाई पट्टी चौकी पुलिस को दी। पुलिस पर हमले की खबर मिलते चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच हमलावर मौके से भाग निकले।

पिता ने बताया बेटी को मार रहे थे

सत्यवीर सिंह ने भरथना थाना में दिए तहरीर में बताया कि बेटी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इस संबंध में कई बार बातचीत हुई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बेटी के ससुर बृजराज सिंह, सास राधा देवी, पति रामपाल यादव पेट्रोल डाल जलाकर मारने का भी प्रयास कर चुके हैं। पुलिस की मदद से पूनम को बचाया गया था।

यह भी पढ़े: बाढ़ पीड़ितों को लेकर बड़ी घोषणा, सिंचाई विभाग को दिए निर्देश

प्रभारी निरीक्षक ने बताया

प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने बताया कि दो घायल पुलिस कांस्टेबल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका मेडिकल कराया गया। घायल मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि एक अन्य मुकदमा सत्यवीर सिंह ने बेटी के ससुराली जनों पर कराया है।