12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: घर के आंगन में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

इटावा में एक छोटी सी लापरवाही भाई बहन की मौत का कारण बन गया। जब खेल खेल में बिजली के तार को छोटी बहन ने छू लिया। बड़ा भाई भी मौके पर आ गया। जानें पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
Etawah news: घर के आंगन में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

Etawah news: घर के आंगन में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के इटावा में घर के अंदर खेल रहे मासूम भाई-बहन की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है 3 साल की बच्ची आंगन में खेल रही थी। उसी समय वह बिजली के तार से चिपक गई। बचाने के लिए 7 साल का भाई मौके पर आया। जैसे ही उसने बचाने का प्रयास किया। वह भी चिपक गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां रात में ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया।

भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी इरफान की 3 वर्षीय पुत्री इनायत घर के आंगन में खेल रही थी। परिजनों ने बताया कि आंगन में ही हैंडपंप लगा है। जिससे पानी निकालने के लिए बिजली की मोटर लगाया गया था। बिजली का तार खुला पड़ा था। इनायत खेलते खेलते बिजली के तार के पास आ गई और वह चिपक गई। यह देख पास में खेल रहा बड़ा भाई 7 वर्षीय आमिर बचाने के लिए आगे आया। लेकिन वह भी चिपक गया।

यह भी पढ़ें: देश कोविड-19 संक्रमण काल से बाहर निकला, पैसेंजर ट्रेन अभी भी नहीं हुई शुरू, धरना प्रदर्शन की चेतावनी

रात में ही कराया गया पोस्टमार्टम

घटना के समय मां रुखसाना दरवाजे पर गेहूं साफ कर रही थी। घर के अन्य सदस्य भी बाहर थे। थोड़ी देर बाद जब मां रुखसाना घर के अंदर गई तो देखा कि दोनों बच्चे मृत अवस्था में हैंडपंप के पास पड़े है। यह देख घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भरथना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां रात में ही उनका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।