
Etawah news: रेलवे अंडर ब्रिज में फंसी यात्रियों से भरी वोल्वो बस, चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बार फिर भारी बारिश का कहर दिखाई पड़ा। जब मैनपुरी रेलवे रेलवे फाटक अंडरब्रिज में बारिश के कारण जलभराव हो गया। जिसमें दिल्ली से भिंड आ रही वोल्वो बस फंस गई। बस के रुकते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। जेसीबी के माध्यम से बस को बाहर निकाला गया। तब जाकर कहीं यात्रियों की जान में जान आई।
आपको बता दें इटावा में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन जलभराव की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से भिंड मध्य प्रदेश से जा रही वोल्वो बस मैनपुरी फाटक रेलवे अंडर ब्रिज में फंस गई। घटना के समय बस में 20 यात्री सवार थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे. बस के रुकते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें: UP weather update: तेज आंधी के साथ बारिश, तापमान में कमी, जानें आज और कल का मौसम
सूचना पर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से बस को बाहर निकलवाया। वोल्वो चालक सोनू ने बताया कि उनकी बस निकल जाती। क्योंकि रोडवेज बस भी निकल गई थी। लेकिन रास्ते में पानी के अंदर किसी पत्थर से टकरा गई। जिससे बस में गड़बड़ी आ गई।
Published on:
21 Jun 2023 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
