9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: दो चरस तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, रॉयल एनफील्ड से होती थी तस्करी

चरस की तस्करी करने वाले दो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।‌ पुलिस के मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार किया है एसएसपी इटावा ने इस संबंध में जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
रॉयल एनफील्ड से होती थी तस्करी

चरस तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा में अपराधियों के हौसले बुलंद है। वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस ने अपना बचाव किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षण के दौरान एक के पास से नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ। एसएसपी इटावा ने मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। अभियुक्तों से पूछताछ के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़ने वाली टीम को हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

बकेवर थाना पुलिस एसओजी और सर्विलांस की टीम इंद्रोसी बंबा पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान निवाड़ी कला की तरफ से दो संदिग्ध बाइक सवार निकले। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने अपने मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी। पीछे मुड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग भी किया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की और पुलिया के पास से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त में आशीष पुत्र सुरेंद्र निवासी आशा नगरिया थाना अछल्दा जिला औरैया और पुष्पेंद्र सिंह और पप्पू पुत्र जगपाल सिंह निवासी बरुआ थाना बिधूना जनपद औरैया शामिल है।

यह भी पढ़ें: अदालत ने पिता पुत्र को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा, जानें क्यों?

क्या कहते हैं एसएसपी?

निरीक्षण के दौरान दोनों के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस सहित 920 ग्राम चरस भी बरामद हुआ है। आने-जाने के लिए रॉयल एनफील्ड बुलेट का इस्तेमाल करते थे। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।‌ पुष्पेंद्र सिंह का अपराधी इतिहास भी है। ‌