इटावा. यूपी पुलिस की साख पर एक बार फिर बट्टा लगता दिख रहा है। पूछताछ के दौरान महिला होमगार्ड के बेटे की मौत से इकदिल थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान लग रहे हैं। महिला होमगार्ड का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है, जबकि इकदिल थाने के प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि युवक की मौत की वजह पुलिस की पिटाई नहीं, बल्कि मिर्गी का दौरा पड़ना है। इकदिल थानाध्यक्ष होमगार्ड के मृतक बेटे कमल शंखवार की मौत को लेकर जो सफाई दे रहे हैं, वो लोगों के गले नहीं उतर रही है। घटनास्थल पर मौजूद कई इलाकाई लोगों को कहना है कि पुलिस ने बर्बरता से मृतक की पिटाई की है। एसएसपी वैभव कृष्णा ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।