
इटावा में ऑनर किलिंग
उत्तर प्रदेश के इटावा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने अपहरण कर युवक की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला सहित चार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी इटावा ने यह जानकारी दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी मिली कि आज 10 सितंबर को जिला अस्पताल से एक युवक का अपहरण कर लिया गया है। जिसे जाइलो कार से ले जाया गया है। जाइलो कर लखेरे कुआं नहर पुल पर खड़ी है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कार्रवाई की और दोपहर में ही कार सवार चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
बदनामी के कारण की हत्या
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि प्रमोद राजपूत ने नरोत्तम सिंह की पुत्री से प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे समाज में काफी बदनामी हो रही थी। इसी बात को लेकर उन लोगों ने प्रमोद का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शव को नगला श्याम सुंदर के पास छिपा दिया।
हत्यारोपी की निशानदेही पर शव बरामद
अभियुक्तों के निशान देवी पर पुलिस ने प्रमोद का शव बरामद कर लिया। एसएसपी इटावा संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364, 302, 201, 120 में मुकदमा दर्ज किया है।
पति पत्नी सहित चार गिरफ्तार
पकड़े गए अभियुक्तों में गंधर्व उर्फ पप्पू पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी अंडावली थाना बलराई इटावा ,मुकेश कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी नौगांव थाना चित्राहट जिला आगरा, नरोत्तम सिंह पुत्र दिवारी लाल निवासी नौगांव थाना चित्रहाट जनपद आगरा, आरती पत्नी गंधर्व उर्फ पप्पू सिंह निवासी अंडावली थाना बलराई जनपद इटावा शामिल है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा और जाइलो कर भी बरामद किया है। पकड़ने वाली टीम में सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, उप निरीक्षक अरिमर्दन सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Published on:
10 Sept 2023 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
