
IMD monsoon alert: आज रात से मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, 15 जुलाई को भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के इटावा में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की गिरने का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है। आपात स्थिति में मदद के लिए सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। लेखपाल को भी क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज दिन में बादलों के बीच से तेज धूप निकली रही। उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है। 15 जुलाई का दिन चेतावनी भरा हो सकता है। जब सुबह से ही बादल गरजने की जानकारी दी जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात बादल गरजने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। जोरदार बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसलिए खुले स्थानों, पेड़ या झोपड़ी के नीचे, बिजली के खंबे के पास ना खड़े हों। पक्के मकान के नीचे ही खड़ा होना सुरक्षित रहेगा।
15 जुलाई का मौसम
शनिवार 15 जुलाई का दिन बारिश वाला मौसम हो सकता है। जब सुबह से ही बादल गरजने की चेतावनी दी जा रही है। मौसम पर पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर रहेगा। जोरदार बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने की जानकारी मिल रही है। बारिश के समय पर नजर आ जाए तो सुबह 8 बजे से 2 बजे तक झमाझम बारिश होगी। हल्की फुल्की बारिश का क्रम दिन भर बना रहेगा।
Published on:
14 Jul 2023 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
