
प्रेमी युगल की हत्या का खुलासा: शादी के बाद प्रेमिका का दूसरे के साथ जाने पर उठाया खौफनाक कदम
उत्तर प्रदेश के इटावा में पुरानी प्रेमी ने अपनी प्रेम का और उसके नए साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। 20 महीने में पुलिस ने घटना का खुलासा किया और हत्या के आरोपी पुराने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने हत्या के बाद स्वयं को भी घायल कर लिया था। लगातार हो रही जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। एसएसपी ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भरथना थाना क्षेत्र के उमरसेंड-रपटपुरा के पास 28 अप्रैल 2022 को खून से लथपथ प्रेमी युगल का शव मिला था। घटना की जानकारी घायल सुमित ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर दोनों की शिनाख्त अरुण राठौर निवासी चंदपुरा और पूनम यादव निवासी सलैया मामन के रूप में हुई। जिनके पास ही 315 बोर का तमंचा भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक परिजनों को दोनों की हत्या की जानकारी दी। सुमित ने पुलिस को बताया कि वह मौके से गुजर रहा था। तो देखा कि बदमाशों ने युवक और युवती को गोली मार दी। उसे भी गोली मार कर घायल कर दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया
पुलिस की छानबीन में सुमित की दी गई जानकारी झूठ निकली। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुमित और पूनम के बीच प्रेम संबंध था। लेकिन सुमित की शादी होने के बाद पूनम ने सुमित से दूरी बनाते हुए अरुण से दोस्ती कर ली। दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। जो सुमित को पसंद नहीं थी और उसने दोनों की हत्या करने का निश्चय किया। मौका पाकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। मौत की झूठी कहानी पुलिस को बताई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Published on:
06 Dec 2023 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
