26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओम प्रकाश राजभर ने किया खुलासा, बताया जब चुनाव में मुलायम सिंह यादव के लिए वो बन गए थे हनुमान

ओमप्रकाश राजभर का दावा: संसदीय चुनाव मे आजमगढ मे मुलायम मुसीबत थे तब हनुमान बन कर दिलाई थी जीत
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Nov 2018, 6:38 PM IST

Rajbhar Mulayam

Rajbhar Mulayam

इटावा. सपा के गढ़ कहे जाने वाले इटावा में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर नियमित तौर भाजपा सरकार पर तो हमलावर दिखे ही साथ ही सपा अध्यक्ष व संरक्षक पर भी खूब चर्चा की। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से भी उनके रिश्ते मधुर रहे हैं और इसके चलते पिछले लोकसभा चुनाव में नेताजी की जीत में उन्होंने भूमिका भी निभाई थी। इसका खुलासा राजभर ने गुरुवार को किया। और डंके चोट पर कहा यहां के लोग यह पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ओम प्रकाश राजभर ने मुलायम-अखिलेश के समर्थन में की पहली बार कही यह बात, भाजपा में हड़कंप

हनुमान बनकर की थी मदद-

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुखिर्यों में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि पिछले संसदीय चुनाव में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मुसीबत में थे। तब उन्होंने ही हनुमान बन कर मदद की थी, जिसके नतीजे के तौर पर उनको जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें- कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए हुई बहुत बडी़ घोषणा, योगी सरकार देने जा रही ऐसी सुविधा जो पहले किसी भी भव्य मेले में नहीं दी गई

"पूछ लेना उन नेताओं से जब मुसीबत पड़ी थी.."

उन्होंने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहॉ समाजवादी पार्टी के नेता हैं। पूछ लेना उन नेताओं से जब मुसीबत पड़ी थी, तो भगवान राम को तो हनुमान के पास जाना पड़ा था। पता कर लेना कि भगवान के ऊपर जब विपत्ति आयी तो हनुमान ने कैसे उन्हें सफलता दिलाई। जब आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के उपर विपत्ति आई तब कोई दिखाई नहीं दे रहा था। चारों ओर अंधेरा था। तब ओमप्रकाश राजभर ने उनको अंधेरे से निकासा और उनकी इज्जत और सम्मान बचाया।