scriptपुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्वर गैंग का इनामी सदस्य बलिया से गिरफ्तार, कुल संख्या हुई पांच, एक और होगा गिरफ्तार | Police recruitment exam: solver gang member arrest, total number five | Patrika News
इटावा

पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्वर गैंग का इनामी सदस्य बलिया से गिरफ्तार, कुल संख्या हुई पांच, एक और होगा गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में सक्रिय सॉल्वर गैंग के मुख्य कर्ताधर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

इटावाJun 11, 2024 / 08:12 am

Narendra Awasthi

पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में बैठे सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने बलिया से गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अभ्यर्थियों के विवरण और लेनदेन का हिसाब किताब रखता था। एसएसपी ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि सॉल्वर गैंग के तीन लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एक न्यायालय में समर्पण किया है। पूछताछ में एक और नाम सामने आया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी, संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षित संपर्क सीधी भर्ती परीक्षा 2023 में सॉल्वर गैंग सक्रिय था। जिसको लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 15 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त मनोज कुमार महतो पुत्र रंगलाल महतो निवासी बौडहा माधोपुर थाना लोकहा मधुबनी बिहार को बलिया भरौली इंटर कॉलेज के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। जो कहीं जाने के फिराक में था।
मुख्य कर्ताधर्ता था

मनोज के पास से पुलिस भर्ती परीक्षा के तमाम दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मनोज कुमार सालभर गैंग का मुख्य कर्ताधर्ता था। जो पैसे का हिसाब किताब और विवरण रखता था। पूछताछ में एक और नाम सामने आया है। जिसके गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
इन्हें गिरफ्तार किया गया

अब तक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें लोकेश यादव पुत्र मनोज कुमार निवासी परसउआ थाना जसवंत नगर इटवा, राजदीप पुत्र रनवीर सिंह निवासी नगला थाना सिरसागंज फिरोजाबाद, हरि कुमार गुप्ता पुत्र इंद्र कुमार निवासी माधोपुर जिला मधुबनी लोकहा बिहार शामिल है। राज नारायण प्रताप यादव उर्फ जूली पुत्र कमलेश निवासी चककरौली थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद ने न्यायालय में आत्म-समर्पण कर दिया है। अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इन्होंने किया गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। अवैध कार्यों से अर्जित की गई संपत्ति को भी कुर्क की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में बढ़पुरा थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी, उप निरीक्षक रजनीश कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Hindi News/ Etawah / पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्वर गैंग का इनामी सदस्य बलिया से गिरफ्तार, कुल संख्या हुई पांच, एक और होगा गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो