27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेडिकल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से पहले गर्भवती महिला हुई अस्पताल से फरार, मचा हड़कंप

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में गायनी वार्ड में भर्ती मैनपुरी जिले की 34 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पायी गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Jun 2020, 6:51 PM IST

Saifai

Saifai

इटावा. सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में गायनी वार्ड में भर्ती मैनपुरी जिले की 34 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पायी गई हैं। बताया जाता है कि उपरोक्त महिला डिलीवरी के लिए 30 मई को यहां पर आई थीं। नॉर्मल डिलीवरी उसने बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार 1 जून को दोपहर बाद वह अपनी मर्जी से परिजनों के माध्यम से अस्पताल से निकल गई थी। हालांकि मैनपुरी जनपद से आने के कारण उसका सैंपल लिया गया था, लेकिन महिला रिपोर्ट आने से पहले ही घर चली गई थी।

ये भी पढ़ें- महिला चिकित्सा के वायरल वीडियो पर अखिलेश का तंज, कहा- सरकार को खुश करने को बो रहे नफरत का बीच

सोमवार की रात करीब 9 बजे रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर अस्पताल में हंड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला का पता लगाया गया, तो ज्ञात हुआ कि महिला अपने घर पर थी। तभी मैनपुरी जिला प्रशासन को सैफई विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया और रात करीब 11 बजे महिला को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्थापित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथ में मासूम बच्ची भी है।

ये भी पढ़ें- अनलॉक 1: यूपी में अब चलेंगी रोडवेज बस, टैक्सी, फल/सब्जी मंडी का बदला समय, नाई की दुकानों को भी निर्देश

महिला के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से चले जाने के मुद्दे पर यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता अनिल पांडे बताते हैं कि यह पूरा मामला संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है। अब उनके स्तर पर कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।