6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा

सपा महासचिव रामगोपाल यादव का राम मंदिर मुद्दे पर बयान, कहा- भाजपा कोशिश करेगी…

समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने शनिवार को इटावा में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Google source verification

इटावा. समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने शनिवार को इटावा में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। रामगोपाल यादव इटावा में समाजवादी पार्टी कार्यसमिति में मुख्य अथिति के रुप में पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। नोटबंदी और जीएसटी से टूटी देश की आर्थिक व्यवस्था से लेकर राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा।

ये भी पढ़ें- देर शाम गठबंधन को लेकर अखिलेश-मायावती ने की बैठक, जानिए कितनी सीटों पर बनी बात

रामगोपाल ने कहा कि नौजवान बेरोजार घूम रहा है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद फैक्ट्रियों से 40-50 प्रतिक्षत लोग निकाल दिए गए हैं। वे रोजी-रोटी के भी मोहताज हैं। देश की आर्थिक स्थिति जितनी आज खराब है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। भाजपा सरकार के पास कुछ भी नहीं है कहने को।

ये भी पढ़ें- तहसीलदार ने खोया अपना आपा, प्रापर्टी मालिक का गिरेबान पकड़कर घसीटा

राम और ईश्वर पता नहीं कहां चले गए-

भाजपाइयों की कोशिश यही होगी कि न्यायालय राम मंदिर के पक्ष में निर्णय सुना दें। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मंदिर ही सब का पेट भर देगा। मंदिर सबकी गायों की रखवाली भी कर लेगा। हर जगह मन्दिर बने हुए हैं, लेकिन किसी की मदद नहीं कर पा रहे हैं। राम और ईश्वर पता नहीं कहां चले गए। दुष्ट पनप रहे हैं। भले आदमी बेइज्जत हो रहे हैं।