
Samajwadi Party
इटावा. आज ब्लॉक चकरनगर की कुर्सी समाजवादी के खाते में चली गई। शिवकिशोर यादव हैवरा के नेतृत्व में उनकी बहन सपा प्रत्याशी सुनीला यादव ने इस सीट पर कब्जा कर लिया है। इस ब्लॉक प्रमुख पर कई कार्यकालों से सपा ने अपना कब्जा जमाया है। चाहे उससे पूर्व महिपाल सिंह यादव या उनसे पूर्व लगातार दो कार्यकाल पूरनमल दिवाकर हो या उससे भी पूर्व त्रिभुअन चौहान, ये सभी सपा से ही ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वहीं यह ब्लॉक सपा का ही गढ़ माना जाता है।
चार मतों से दी मात-
जिस दिन राजावत परिवार ने अंशुल यादव पर आरोप लगाकर सपा से इस्तीफा दिया, उसी दिन से उक्त परिवार के लिए कयासों का बाजार तेज हो गया था। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी को मिहाज 19 मत व सपा प्रत्याशी को 23 मत हासिल हुए। दो वोटों को निर्वाचन द्वारा खराब करार दिया गया। कुल मिलाकर सपा प्रत्याशी चार मतों से विजयी घोषित की गयी।
ये जीत लोक सभा 2019 का सन्देश दे रही है-
उधर भारी से भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के लोग पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता महिपाल सिंह यादव के लॉज पर एकत्रित हुए। अंशुल यादव की अगुवाई में मर्यादित तरीके से जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा का चकरनगर ब्लाक हमेशा साथ देता रहा है और ये जीत लोक सभा 2019 का सन्देश दे रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा भाजपा से जनता पूर्ण रूप से ऊब गयी है और लोकसभा में भी इसी तरह जनता भाजपाइयों को जवाब देगी।
इस मौके पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिपाल सिंह यादव, जनबेद यादव, राजेन्द्र यादव, गोविन्द यादव, सर्वेश यादव, गब्बर गुर्जर, तारा यादव पूर्व प्रधान, विनोद राजावत पूर्व प्रधान, सुलखान राजावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन मल दिवाकर, धर्म सिंह यादव, बापू सहेल परिहार, कल्लू यादव नगला जोर, थान सिंह परिहार, रामेश्वर परिहार, शिवबहादुर राजावत, बेताल राजावत, हेमरुध् सेंगर, संजू यादव व बिठौली वर्तमान प्रधान, लंकू यादव, बिजेंद्र सिंह मास्टर गढ़ैया वाले सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
Published on:
09 Mar 2018 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
