5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज
सपा की पूर्व विधायक विजमा यादव ने मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ पर दिया अमर्यादित बयान, देखें वीडियो
Play video

सपा की पूर्व विधायक विजमा यादव ने मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ पर दिया अमर्यादित बयान, देखें वीडियो

अखिलेश यादव के आने से पहले ही दिया विवादित भाषण, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तोड़ दी राजनीति की मर्यादा

Google source verification

इलहाबाद. झूसी की सपा की पूर्व विधायक विजमा यादव ने शुक्रवार को मंच से ही सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर अमर्यादित बयान दिया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मंच पर आने से पहले ही पूर्व विधायक ने राजनीति की मर्यादा को तोड़ते हुए यह बात कही है। फूलपुर चुनाव के अंतिम दिन वोटों में सेंधमारी करने में जुटे नेता यह भी भूल गये कि उन्हें क्या बोलना चाहिए।
यह भी पढ़े:-जब ट्रैफिक सीओ ने बस की छत पर चढ़ कर सवारी करने वालों को पकड़ा, कूदकर भागे लोग, देखें तस्वीरें


फूलपुर उपचुनाव में राजनीति दलों ने सारी मर्यादा तोड़ दी है। सबसे पहले बीजेपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अखिलेश यादव, मायावती , मुलायम सिंह यादव , शिवपाल यादव व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर अमर्यादित बयान दिया था इसके बाद सियासी तुफान मच गया था जिसके बाद से नंद गोपाल नंदी को माफी तक मांगना पड़ा था इसके बाद सपा की पूर्व विधायक ने अमर्यादित बयान दिया है। उन्होंने सीएम योगी की वेशभूषा को लेकर इतनी खराब टिप्पणी की है जिसके लिखना संभव नहीं है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि किस तरह पूर्व विधायक ने राजनीतिक मर्यादा को तार-तार करते हुए भाषण दिया है। जिस समय सपा की पूर्व विधायक भाषण दे रही थी उस समय मंच पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के रोड शो में उतरी हजारों गाडिय़ां, टूटा पिछला सब रिकॉर्ड, देखें वीडियों

जानिए कौन है सपा की पूर्व विधायक विजमा यादव
सपा की पूर्व विधायक विजमा यादव चार बार झूसी से विधायक रही है। एक बार फूलपुर से विधायक रही है। इनके पति जवाहर पंडित थे जिन्हें मुलायम सिंह का खास माना जाता था। जवाहर पंडित यादव की हत्या विधायक रहते हुए कर दी गयी थी। हत्या का आरोप करवरिया बंधु पर लगा है जिसके चलते करवरिया बंधु अभी तक जेल में है।
यह भी पढ़े:-फूलपुर में सपा व बसपा के गठबंधन के बाद इस समीकरण में फंसी बीजेपी,लग सकता है झटका

रिपोर्ट:-प्रसून पांडेय

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश