6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा

सपा की चेतावनी, नहीं हुआ यह काम, तो 2 सितंबर को होगा आंदोलन

चंबल की छवि को बदलने के इरादे से बीहड़ में स्थापित कराये गये इटावा सफरी पार्क अगर 1 सितंबर तक पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया तो 2 सितंबर से सफारी के मुख्य गेट पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

Google source verification

इटावा. चंबल की छवि को बदलने के इरादे से बीहड़ में स्थापित कराये गये इटावा सफरी पार्क अगर 1 सितंबर तक पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया तो 2 सितंबर से सफारी के मुख्य गेट पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस बात का ऐलान समाजवादी पार्टी के इटावा इकाई के अध्यक्ष गोपाल यादव ने गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने कहाकि अखिलेश सरकार के समय इटावा के बीहड़ में विश्व प्रसिद्ध इटावा सफारी पार्क का निर्माण कराया गया। इस पार्क का निर्माण बेहद ही चुनौती पूर्ण ढंग से कराया गया क्यों कि चंबल के बीहड़ों का फिलहाल मिज़ाज़ वन्य जीवों के लिहाज से नहीं था, लेकिन सरकार के अफसरों ने कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद में बीहड में वन्यजीवों के लायक प्राकृतिक माहौल बना करके इटावा सफारी पार्क का निर्माण परिपूर्ण किया।

अखिलेश सरकार में पूरा हो गया था निर्माण-

उन्होंने बताया कि इटावा सफारी पार्क का निर्माण करीब करीब-अखिलेश सरकार के समय ही पूरा हो चुका था इसी बीच 2017 में आई योगी सरकार ने इस पार्क के प्रति बेरुखी अपनाना शुरू कर दिया। नतीजतन कई दफा ऐलान के बाद अभी भी इटावा सफारी पार्क को पर्यटकों के लिए नही खोला जा सका जब कि इटावा सफारी पार्क पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

अखिलेश यादव की सलाह के बाद आंदोलन-

उन्होंने कहा कि इसी वजह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मशविरे के बाद में यह तय किया गया है कि 1 सितंबर तक जिला प्रसाशन ओर सफारी प्रशासन को चेतावनी दी जाये । उसके बाद भी अगर पर्यटको के लिये सफारी ना खोली जाए तो फिर 2 सितम्बर से सफारी गेट पर धरना शुरू किया जाये । उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्घाटन कर चुके हैं जब किसी संस्थान का शुभारंभ कर दिया जाता है ऐसे में उसको ठंडे बस्ते में रखना कहाँ तक न्याय संगत कहा जायेगा।

सपा से भाजपा को खतरा-
उन्होंने कहा कि योगी सरकार जानबूझ करके इटावा सफारी पार्क को पर्यटकों के लिये नहीं खोल रही है। जब इसको आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा तो निश्चित है कि इस बात की चर्चा भी होगी और अखिलेश सरकार की तारीफ भी होगी। जब ऐसा होगा तो इसका फायदा भी समाजवादी पार्टी को मिलेगा। कुछ इसी तरह के कारणों से परेशान होकर इसे पर्यटकों के लिए नहीं खोला जा पा रहा है। उन्होंने इटावा सफारी पार्क को खोले जाने के लिए किये जाने वाले आंदोलन में वन्य जीव प्रेमियों से अपनी महत्ती भूमिका का निवार्हन करने की अपील की है।