
Shivpal Singh Yadav on Milkipur By Election
Milkipur 2025 Election: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार बेईमान है और निष्पक्ष चुनाव नहीं कराती है।
सपा विधायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा “मिल्कीपुर चुनाव समाजवादी पार्टी जीत रही है। सरकार तो बेईमान सरकार है। निष्पक्ष चुनाव नहीं कराती है। तब भी जीतेंगे।” महाकुंभ में हुए भगदड को लेकर कहा कि सरकार ने कुंभ मेले पर 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह फेल रही, जिसका नतीजा यह भीषण हादसा है।
अजित प्रसाद (सपा), चंद्रभानु पासवान (भाजपा), संतोष कुमार ‘उर्फ़’ सूरज चौधरी (आजाद समाज पार्टी ‘कांसीराम’), राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी), सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी ‘सोशलिस्ट’), सहित भोलानाथ, अरविंद कुमार, कंचनलता, वेद प्रकाश और संजय पासी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।
शिवपाल यादव ने महाकुंभ भगदड़ में मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है और घायलों को भी उचित मुआवजा प्रदान करने पर जोर दिया है। उन्होंने इस गंभीर हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की अपील की है।
संबंधित विषय:
Updated on:
29 Jan 2025 06:28 pm
Published on:
29 Jan 2025 06:12 pm

बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
