31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने ब्राह्मण-यादव विवाद पर दिया बड़ा बयान, बोले- निर्दोषों को जेल भेजा गया

Shivpal Singh Yadav said about Brahmin-Yadav dispute इटावा पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ब्राह्मण-यादव के बीच संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बकेवर घटना के असली उपद्रवी भाग गए हैं। निर्दोष को जेल भेजा जा रहा है।

2 min read
Google source verification

Shivpal Singh Yadav said about Brahmin-Yadav dispute इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने कथा वाचक की पिटाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में यादव-ब्राह्मण के बीच संघर्ष को दिखाया जा रहा है। जो भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली है। सपा में जनेश्वर मिश्र जैसे ब्राह्मण नेता रह चुके हैं। यहां पर ब्राह्मण नेताओं की सम्मान जनक भागीदारी रही है। इसके साथ उन्होंने बकेवर कांड को लेकर के भी बड़ा बयान दिया। बोले असली उपद्रवी मौके से भाग गए। अब पुलिस से निर्दोष लोगों को घर से उठाकर जेल भेज रही है। शिवपाल सिंह यादव आज पीडीए जन चौपाल में भाग लेने के लिए जसवंत नगर इटवा आए थे। ‌

यह भी पढ़ें: बिकरू कांड: घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के दौरान दिए गए 6.5 लाख रुपए, दी गई वसूली की नोटिस

उत्तर प्रदेश के इटावा के जसवंत नगर विकास खंड में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भाग लेने के लिए पहुंचे। ‌ पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में प्रदेश सरकार ने कोई भी कार्य नहीं किया है। जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। केवल पूंजी पतियों के लोन माफ किए गए हैं। बड़े पूंजी पतियों का इतना कर्ज माफ किया गया है। जितने में मध्यम वर्ग, गरीब, किसानों सभी के कर्ज माफ कर दिए जा सकते थे।

निर्दोष लोगों को जेल में डाला जा रहा

इटावा में आचार्य के अपमान पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। जिन्होंने इटावा में उपद्रव किया है। वह समाजवादी पार्टी के नहीं, अराजक तत्व है। एक सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारे संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द है। जहां सभी का सम्मान किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी संविधान के खिलाफ कानून बना रही है। समाजवादी पार्टी ने ऐसा कभी नहीं किया।

विद्यालयों में कोई सुविधा नहीं

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछले 9 साल में विद्यालयों में कोई सुविधा नहीं गई दी गई। जिससे गरीब के बच्चे स्कूल से दूर चले गए। अच्छी सुविधा मिलती तो बच्चे स्कूल में पढ़ते रहते। पहले इन विद्यालयों की देखरेख जिला पंचायत, प्रधान या कमेटी करती थी। लेकिन सरकार ने सब कुछ नौकरशाही पर छोड़ दिया है। उनकी सरकार बनने पर बंद प्राथमिक विद्यालयों को खोला जाएगा। ‌

नौकरशाही के कारण भ्रष्टाचार बढ़ा

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नौकरशाही के कारण कारण भ्रष्टाचार , बेरोजगारी बढ़ गई है। प्रदेश की जनता पर अत्याचार हो रहा है। इस बार प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। सपा की सरकार बनने जा रही है। जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।