31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा: झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, यात्रियों में दहशत

झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पहिए में अचानक धुआ निकलने लगा। रेल कर्मचारियों की सतर्कता से अगले स्टेशन पर गाड़ी को रोक लिया गया। इस दौरान यात्रियों में दहशत दिखाई पड़ी।

less than 1 minute read
Google source verification
इटावा: झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, यात्रियों में दहशत

इटावा: झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, यात्रियों में दहशत

नई दिल्ली से रांची जा रही झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में उसे समय हड़कंप मच गया। जब ट्रेन के डिब्बे के पहिए से धुआं निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही गाड़ी को आगे के रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया।‌ फायर इंस्ट्रूमेंट से ब्रेक शू की गरमाहट पर काबू पाया गया। इस बीच स्टेशन पर धुआं छाया रहा। जिससे यात्रियों में भी दहशत देखी गई। गाड़ी लगभग 25 मिनट तक खड़ी रही। रेल कर्मचारियों ने निरीक्षण के बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें: आईआईटी कैंपस में एल्युमिनाई मीट में संबोधन के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक गिरे, हुई मौत

घटना इटावा के रेलवे स्टेशन पास की है। नई दिल्ली से रांची जा रही 12826 के डिब्बे में अचानक हुआ भर गया। घटना के समय ट्रेन इकदिल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। रेल कर्मचारियों ने अधिकारियों को जानकारी दी कि नई दिल्ली से रांची जा रही झारखंड संपर्क क्रांति के बी-3 डिब्बे के पहिए से धुआं निकल रहा है।

क्या कहते हैं स्टेशन मास्टर?

घटना की जानकारी मिलने पर ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। ट्रेन में रखें अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रेल कर्मचारियों से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। जिसके पहिए से धुआं निकल रहा था। लगभग 25 मिनट गाड़ी रुकी रही। ‌ पूरी तरह निरीक्षण के बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।