
इटावा में घर के अंदर एक इंजीनियर का शव जली अवस्था में मिला। घटना की जानकारी घर के सदस्यों को उस समय हुई जब पड़ोसी ने कमरे से धुआं निकलता देखा। मौके पर पहुंचकर उन्होंने दूसरे कमरे में मौजूद पत्नी को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पत्नी ने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। खोलकर अंदर गई तो पति का शव जली अवस्था में मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस में पहुंच गई। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति विहार कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया। जब दिन में एक कमरे से धुआं निकलता दिखाई पड़ा। पड़ोस में रहने वाली अनुष्का तिवारी ने घर में मौजूद पत्नी को इसकी जानकारी दी। मौके पर जाकर दिखा तो दरवाजा बाहर से बंद था। खोलकर अंदर गई तो पति राघवेंद्र यादव का जला हुआ शव खटिया पर पड़ा मिला। यह देख घर में कोहराम मच गया।
पत्नी किरण यादव ने बताया कि उनके पति दिल्ली में जिंदल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में इंजीनियर थे। बीते मंगलवार को छुट्टी पर आए थे। घर में शादी की तैयारी चल रही है। उनके बीटेक की पढ़ाई करने वाले लड़के की शादी 5 मार्च को है। जबकि 21 जनवरी को इंगेजमेंट है। उन्होंने रिश्तेदार की एक लड़की पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जो उनके पति से मिलने के लिए आई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 112 पर फोन आया कि राघवेंद्र यादव ने अपने घर में आग लगा ली है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर सिविल लाइन थाना कोतवाली प्रभारी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घटिया पर अधजली अवस्था में पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी गण मौके पर पहुंच गए।
एएसपी ने बताया कि मौके पर सर्विलांस, एसओजी, फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई है। सर्विलांस, फॉरेंसिक, फील्ड यूनिट, सीओ सिटी मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Published on:
12 Jan 2025 07:12 am
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
