1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य पार्टी से निष्कासित, जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र, जानें नाम और वजह

SP state executive member expelled from party इटावा में सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य को पार्टी से निकाल दिया गया है। जिलाध्यक्ष की तरफ से जारी पत्र में इसके अतिरिक्त और कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव पार्टी से निष्कासित (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

SP state executive member expelled from party इटावा में उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य को जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी दी है। जिन पर आरोप लगाया गया है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। मामला कथावाचकों का सम्मान करने से जुड़ा है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने सपा कार्यालय में कथावाचकों को सम्मानित करने का विरोध किया था। इटावा में कथावाचकों की पिटाई का मामला सामने आया था। कथावाचकों को अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया था।

जिलाध्यक्ष ने पत्र में क्या लिखा?

उत्तर प्रदेश के इटावा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू ने उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव उर्फ पतरे को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मनीष यादव पर आरोप है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है। इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष की तरफ से जारी पत्र में कोई जानकारी नहीं दी गई कि किस प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है। ‌

क्या कहते हैं मनीष यादव?

इस संबंध में मनीष यादव ने कहा कि कथावाचकों को पार्टी कार्यालय में बुलाकर उन्हें गाना गाने के लिए कहना अच्छा नहीं लगा इसलिए उन्होंने या बयान दिया था। जिस पर वह अभी भी कायम हैं। उन्होंने कोई भी पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया है।‌