27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ-कानपुर-दिल्ली गोमती एक्सप्रेस के कोच में तकनीकी खराबी, दो स्टेशन पर हुई तकनीकी जांच

Gomti Express coach लखनऊ से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस धड़धड़ाते हुए चल रही थी। इसी बीच डिब्बे में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण ट्रेन का दो स्टेशन पर निरीक्षण किया गया। इसके बाद आगे के लिए रवाना किया गया।   
less than 1 minute read
Google source verification
गोमती एक्सप्रेस के डिब्बे में खराबी फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Gomti Express coach लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। ब्रेक बाइंडिंग के कारण डिब्बे में खराबी आ गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही गाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया और करीब 15 मिनट तक निरीक्षण किया गया। कोच की तकनीकी जांच की गई। इसके बाद गाड़ी को आगे ले जाने दिया गया। इटावा में गाड़ी को दूसरी बार रोका गया और एक बार फिर तकनीकी परीक्षण किया गया। लेकिन कोई विशेष खराबी नहीं मिली। इस दौरान करीब 30 मिनट से ज्यादा गाड़ी खड़ी रही। तकनीकी स्टाफ से अनुमति मिलने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। इस संबंध में रेलवे स्टाफ की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। ‌

भरथना रेलवे स्टेशन पर हुई जांच

उत्तर प्रदेश की राजधानी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस 12419 लखनऊ से 5:51 पर चली। 191 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके गाड़ी भरथना पहुंची। जहां अचानक डिब्बे में तकनीकी खराबी आई। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टाफ को इसकी जानकारी दी। भरथना रेलवे स्टेशन पर तकनीकी स्टाफ ने कोच नंबर डी-12 का सघन निरीक्षण किया‌। भरथना रेलवे स्टेशन स्टॉप मौके पर पहुंच गया। तकनीकी स्टाफ ने कोच का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 15 मिनट गाड़ी खड़ी रही। कोच में कोई विशेष खराबी नहीं मिली।

इटावा रेलवे स्टेशन पर भी हुई जांच

इटावा रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर गोमती को रोका गया। यहां पर करीब 35 मिनट तक ट्रेन के डिब्बों की जांच की गई। सुरक्षा मानकों के अनुसार ट्रेन का निरीक्षण किया गया। इसके बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे की तरफ से संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। फिलहाल गाड़ी करीब 45 मिनट लेट हो गई।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग