28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, रेलवे अंडर ब्रिज में फंसे वाहन

इटावा में आज झमाझम बारिश हुई। सुबह से शुरू हुई बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। रेलवे अंडर ब्रिज का बहुत ही बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
बारिश से इटावा पानी पानी

रेलवे अंडर ब्रिज में भरा पानी

उत्तर प्रदेश के इटावा में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिली। लेकिन जल भराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैनपुरी रेलवे अंडर ब्रिज, भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, विकास भवन में जल भराव की स्थिति है। रेलवे अंडर ब्रिज का बहुत ही बुरा हाल है। यहां पर रोडवेज बस सहित कई छोटी गाड़ियां में फंस गई। जिन्हें नगर पालिका ने जेसीबी से बाहर निकाला। जल भराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने अपनी टीम में लगा दी है। ‌चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में आज इटावा में भारी बारिश की चेतावनी दी थी।

भारी बारिश का असर तापमान में भी दिखाई पड़ा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। भारी बारिश के कारण जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सबसे अधिक परेशानी मैनपुरी रेलवे अंडर ब्रिज में देखने को मिला। इटावा से आगरा जा रही रोडवेज की बस अंडर ब्रिज के नीचे पानी में फंस गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने जेसीबी के माध्यम से यात्रियों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: Unnao news: सहायक शिक्षक ने छात्र के पेट में लात मारी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

छोटी गाड़ियां भी फंस

रेलवे अंडर ब्रिज में कई छोटी गाड़ियां भी फंस गई। जिसमें दो कार भी शामिल थी। कार सवार ने बताया कि वह नोएडा से लखनऊ की तरफ जा रहे है। अंडर ब्रिज के नीचे उन्हें पानी का लेवल पता नहीं चला और गाड़ी फंस गई। ‌ नगर पालिका की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। हल्की-फुल्की बारिश होने की उम्मीद है। ‌ उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।