
अगले 5 दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे
उत्तर प्रदेश में आज हरतालिका तीज मनाई जा रही है। निर्जला व्रत का यह त्योहार काफी महत्व रखता है। ऐसे में कानपुर और उसके आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहें। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर एवं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 18 से 22 सितंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। इटावा में आज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहा। यही स्थिति फर्रुखाबाद की देखी गई। आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली।
इटावा का मौसम
इटावा में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ा। रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है। आगामी 19 सितंबर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। रात में भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।
फर्रुखाबाद का मौसम
आज में आसमान साफ रहा। पूरब दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ा। रात को हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 19 सितंबर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
Published on:
18 Sept 2023 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
