इटावा

मौसम का तांडव: 24 घंटे बाद मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी

Weather havoc आईएमडी ने मानसून की बारिश को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार मानसून का इन जिलों में असर दिखाई पड़ रहा है। ‌‌ 1 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दी गई है।

2 min read
Jun 29, 2025

Weather havoc आईएमडी ने मानसून की बारिश को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 1 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहने की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पूरे देश में मानसून पहुंचे चुका है। कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया में बारिश का मौसम रहेगा। इटावा में आज रविवार का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में बादल गरजने के साथ हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 30 जून को 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। जबकि 1 जुलाई मंगलवार को मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में बादल गरजने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश होगी।

कैसा रहेगा इटावा में 30 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। जिस पर उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। इस दौरान 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि रात में भी बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दी गई है। यह बारिश रुक-रुक कर होगी।

कैसा रहेगा कन्नौज में 1 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई मंगलवार का तापमान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। रात को भी पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 50 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई गई है।

Published on:
29 Jun 2025 06:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर