
इंग्लैंड: 'शरारती पिता' बन महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने वाले मंत्री का इस्तीफा
नई दिल्ली। लड़कियों और महिलाओं से उनकी निजी और कम कपड़ों में तस्वीरों की मांग करते हुए 2,000 टेक्स्ट मेसेज भेजने वाले एक एक विवाहित कंज़र्वेटिव मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मामला इंग्लैंड का है। मंत्री महिलाओं से अश्लील फोटो और वीडियो की डिमांड करते थे। यूके की मीडिया के मुताबिक व्यापार मामलों के मंत्री एन्ड्रू ग्रिफिथ यह काम काफी लम्बे समय से कर रहे थे।
लगे गंभीर आरोप
आरोप है कि एन्ड्रू ग्रिफिथ भेजे गए संदेशों में खुद को डैडी बोलने के लिए कहते थे। मामला तब सामने आया जब एंड्रयू ग्रिफिथ्स ने इमोजेन ट्रेहर्ने नाम की एक लड़की और उसकी एक दोस्त को 700 पौंड ऑफर किए और बदले में उनसे अश्लील तस्वीरों और वीडियो की मांग की। यहां तक मंत्री ने एक फ्लैट किराए पर देने की पेशकश की ताकि वे वहां लड़कियों के साथ वक्त गुजार सकें।
मंत्री ने दिया इस्तीफा
खुद को 'बुराई' के रूप में वर्णित करते हुए 47 वर्षीय मंत्री दावा करते थे कि वह 'देश चलाने' की बजाए 'शरारती लड़कियों को मारना' चाहते हैं। शुक्रवार इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं अपने बर्ताव से बहुत अधिक शर्मिंदा दूं। इससे मेरी पत्नी और परिवार को काफी तनाव हुआ है। मंत्री ने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और सरकार को शर्मिंदा किया है।
महिलाओं के लिए चला चुके हैं कैंपेन
मंत्री एन्ड्रू ग्रिफिथ महिलाओं के लिए एक कैंपेन भी चला चुके हैं जिसका मकसद था कि देश की संसद में अधिक महिलाएं चुनी जा सकें। साथ ही उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में कंपनियों को अपने गवर्निंग बोर्ड में कम महिलाओं को जगह देने के लिए उनकी आलोचना की थी।
सोशल मीडिया बना जरिया
मंत्री ग्रिफिथ पहले सोशल मीडिया पर महिलाओं से जुड़ते थे। मीडिया पर महिलाओं से जुड़ने के बाद वह करीब 3 हफ्ते तक रोज मैसेज भेजते थे। उन्होंने महिलाओं को कम कपडों में अपनी तस्वीरें भेजने के लिए कई तरह का लालच भी दिया था। अपने संदेशों में खुद को शरारती पिता बताने वाले यूटोक्सेटर के एमपी ने राजकुमार चार्ल्स के साथ बकिंघम पैलेस में शैम्पेन पार्टी कर निकटता का दावा किया। ग्रिफिथ्स ने अब चीफ व्हीप जूलियन स्मिथ के साथ एक बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया।
Published on:
15 Jul 2018 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allयूरोप
विदेश
ट्रेंडिंग
