लायम हर्बर्ट नाम के रेडियोग्राफर ने उस लम्हे का एक वीडियो बनाया और अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर कर दिया। ट्विटर पर आते ही यह वीडियो वायरल हो गया, जिसे खुद इंग्लैंड फुटबॉल टीम के खिलाड़ी हैरी केन ने भी रीट्वीट किया। हैरी ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए बेन के नाम एक भावुक संदेश भी भेजा। हैरी ने बेन के लिए दिए अपने संदेश में लिखा कि, “ हाए बेन, मैंने तुम्हारी वीडियो देखी और तुम लोगों के लिए एक प्रेरणा हो। ऐसे ही लड़ते रहो, तुम्हारे चेहरे पर खुशी देखने के लिए हम अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे।“