
EU
ईरान (Iran) में एक महीने से भी ज़्यादा समय से हिजाब के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। दरअसल 22 वर्षीय ईरानी महिला महसा अमीनी (Mahsa Amini) ने हिजाब का विरोध किया था, जिसके बाद तेहरान (Tehran) की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की कैद में ही महसा की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पूरे ईरान में हिजाब के बड़े लेवल पर विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए। इन विरोध प्रदर्शनों में कई लोगों के ह्यूमन राइट्स का भी उल्लंघन किया गया है। अब यूरोपीय यूनियन (European Union - EU) ने ईरान के बारे में एक बड़ा फैसला लिया है।
ईरान पर लगाए जाएंगे कड़े प्रतिबंध
ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते कई प्रदर्शनकारियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से कुछ लोगों को लंबे समय की कैद तो कुछ लोगों को मौत की सज़ा भी दी जा चुकी है। अब तक ईरान में दो लोगों को मौत के घाट भी उतार दिया गया है। देश की जनता के ह्यूमन राइट्स के हो रहे इस उल्लंघन के चलते यूरोपीय यूनियन ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है। यूरोपीय यूनियन ईरान पर जल्द ही कड़े प्रतिबंध लगाएगा।
यूरोपीय यूनियन की तरफ से आया बयान
यूरोपीय यूनियन के फॉरेन अफेयर्स एंड सिक्योरिटी पॉलिसी (Foreign Affairs and Security Policy) प्रतिनिधि जोसेप बॉरेल (Josep Borrell) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हम जल्द ही ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले है। यूरोपीय यूनियन महिलाओं और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को सपोर्ट करने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएगा।"
Published on:
12 Dec 2022 03:05 pm
