
Peru' s new President Dina Boluarte
पेरू (Peru) में पिछले बुद्धवार को तत्कालीन राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) को राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था और देश की उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) को पेरू की नई और पहली महिला राष्ट्रपति बनाया गया है। पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद से ही पेरू में उथल-पुथल और अशांति तेज़ हो गई है। पेड्रो कैस्टिलो के समर्थकों ने देश में कई जगह नई सरकार के विरोध में प्रदर्शन और दंगे भी शुरू कर दिए हैं। इसी उथल-पुथल को देखते हुए पेरू की नई राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे ने एक बड़ा फैसला लिया है।
2 साल पहले चुनाव कराने का बिल करेगी पेश
पेरू की नई राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे ने आज ही इस बात की घोषणा की है कि वह देश में 2 साल पहले चुनाव कराने का बिल पेश करेगी। यह बिल पेरू की काँग्रेस के सामने देश की संसद में पेश किया जाएगा और इसमें अप्रैल 2024 में चुनाव कराने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Elon Musk ने Joe Biden और Anthony Fauci का उड़ाया मज़ाक, शेयर की Meme
जुलाई 2026 तक पद पर बने रहने का था प्रावधान
पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद से हटा कर डीना बोलुआर्टे को नई राष्ट्रपति बनाने के साथ ही यह बात भी साफ हो गई थी कि वह कब तक इस पद पर बनी रहेगी। डीना बोलुआर्टे का जुलाई 2026 तक पेरू के राष्ट्रपति पद पर बने रहने का प्रावधान था और उनका इस निश्चित समय तक इस पद पर बने रहना तय भी माना जा रहा था। पर देश में बढ़ रही अशांति के चलते उन्होंने चुनाव को 2 साल पहले कराने के बिल को पेरू की काँग्रेस के सामने पेश करने का फैसला लिया है।
Published on:
12 Dec 2022 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
