
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने समझौते को लेकर दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)
Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निरीक्षकों को देश में वापस आने की अनुमति देगा। अमेरिकी मीडिया CBS News को दिए इंटरव्यू में पेजेशकियन ने निरीक्षण की अनुमति देने की पुष्टि की।
अमेरिकी मीडिया संस्थान CBS News को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब ईरानी राष्ट्रपति से पूछा गया कि क्या ईरान अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को अपने यहां आने और जांच करने की पहुंच देगा, तो उन्होंने इस पर साफ तौर पर मुहर लगाई। जब उनसे सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या निरीक्षकों को आने दिया जाएगा, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'यह बिल्कुल सही है।'
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों पर ईरान द्वारा पहले लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर जब सवाल किया गया, तो राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अपने बयान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां आकर निरीक्षण करना चाहती हैं, तो इस विशेष विषय पर टेबल टॉक के जरिए सहमति बनाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि अगर वे आना चाहते हैं और निरीक्षण करना चाहते हैं, तो हम बातचीत के दौरान उस विशेष विषय को लेकर समझौते और सहमति पर पहुंच सकते हैं।
यमन में सक्रिय सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन को एक बड़ी सफलता मिली है। गठबंधन की वायु रक्षा प्रणालियों (एयर डिफेंस सिस्टम) ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोककर पूरी तरह तबाह कर दिया। शनिवार तड़के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए गठबंधन के प्रवक्ता ने बताया कि हूतियों द्वारा दागी गई यह बैलिस्टिक मिसाइल सऊदी अरब के खमीस मुशैत शहर को निशाना बनाने के इरादे से भेजी गई थी, जिसे समय रहते हवा में ही नष्ट कर दिया गया। जो रियाद की ओर जा रहे थे।
यह पहली बार नहीं है जब हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रिहायशी या रणनीतिक इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की है। इससे पहले भी गठबंधन ने जानकारी दी थी कि उसकी रक्षा प्रणालियों ने हूतियों की ओर से भेजे गए दो विस्फोटक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया था।
Updated on:
26 Sept 2026 09:47 am
Published on:
26 Sept 2026 09:11 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
