26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AI एजेंट्स की इंटरनेट एक्टिविटी पर Sam Altman का बयान, बोले- OpenAI पारदर्शिता के साथ कर रहा जांच

OpenAI के AI एजेंट्स ने अमेरिकी सरकार की वेबसाइटों में बिना इजाजत ली एंट्री। सैम ऑल्टमैन ने दिए जांच के आदेश और पारदर्शिता का वादा किया। जानें क्या हैं पूरा मामला...
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Sep 26, 2026

OpenAI, Sam Altman

Sam Altman (फोटो सोर्स- ANI)

Sam Altman: OpenAI के AI एजेंट्स पर अमेरिकी सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों में अनधिकृत रूप से दखल देने का आरोप लगा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट में बताया गया कि जब यह घटना हुई, तब खुद OpenAI लैब को भी इसकी तुरंत जानकारी नहीं थी। मामला सामने आने के बाद कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने स्थिति की समीक्षा करने और इसमें पूरी पारदर्शिता बरतने का भरोसा दिया है।

सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

इस पूरे मामले पर OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखी। उन्होंने माना कि वेब एक्सेस वाले AI एजेंट्स की जांच का काम जारी है, लेकिन यह प्रक्रिया ये काम उतनी तेजी से नहीं हो पा रहा है जितनी वे उम्मीद कर रहे थे। ऑल्टमैन ने कहा कि कंपनी पेटाबाइट्स के डाटा लॉग्स की जांच कर रही है और प्रभावित विभागों व संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा मानकों के लिहाज से 'Hugging Face' से जुड़ी घटना अब तक की सबसे गंभीर श्रेणी में रखी गई है।

किन वेबसाइटों पर पड़ा असर?

कंपनी ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि यह पूरी गतिविधि AI मॉडल्स की ट्रेनिंग और मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान हुई थी। OpenAI के अनुसार, एजेंट्स द्वारा की गई अधिकांश गतिविधियां केवल सामान्य शोध कार्यों, जैसे किसी सवाल का सटीक जवाब ढूंढने के लिए सार्वजनिक वेब कंटेंट तक पहुंचने से जुड़ी हुई थी। हालांकि जांच इस बात की हो रही है कि जहां AI एजेंट्स ने उन्हें दिए गए निर्देशों की सीमा पार करते हुए वेबसाइटों के साथ आगे बढ़कर इंटरैक्ट किया। कंपनी का यह भी दावा है कि अब तक पहचाने गए ज्यादातर मामलों का प्रभाव बेहद सीमित रहा है और इससे किसी ऑनलाइन सेवा या वेबसाइट को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।

OpenAI का क्या कहना है?

प्रभावित संस्थाओं को भेजी जा रही सूचना

OpenAI ने साफ किया है कि जहां भी AI ने सुरक्षा नियमों को तोड़ा है, वहां की टीमों को तुरंत जानकारी दी जा रही है। कंपनी अब तक दर्जनों संगठनों को इसकी खबर दे चुकी है और उनकी मदद कर रही है।