26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान की रिहाई के दांव में उलझी सरकार, प्रदर्शन टला पर इस्लामाबाद में सुरक्षा का बजट हुआ दोगुना, हर दिन करोड़ों का घाटा

Imran Khan Release News: PTI का प्रदर्शन टलने से इस्लामाबाद में सुरक्षा का बजट 1 अरब रुपये पार पहुंच गया है। पुलिस ने 1,550 कंटेनर, हजारों जवान और वाहनों की व्यवस्था की है। इसी बीच इमरान खान के बेटे कासिम खान ने समर्थकों से अदियाला जेल की ओर मार्च नहीं करने की अपील की है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Sep 26, 2026

PTI Long March Postponed, Adiala Jail Imran Khan

इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का मार्च स्थगित (फोटो सोर्स- ANI)

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित प्रदर्शन और मार्च को करीब एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन की अवधि बढ़ने से इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था का खर्च 1 अरब पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा पहुंच सकता है। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए 1,550 कंटेनर लगाए हैं, जिनका रोजाना किराया 46.5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये है।

कंटेनरों का जाल और रोजाना 4.6 करोड़ से ज्यादा का बिल

PTI के मार्च और प्रदर्शन को रोकने के लिए इस्लामाबाद प्रशासन ने सड़कों पर करीब 1,550 भारी-भरकम कंटेनर तैनात किए हैं। ऑल पाकिस्तान गुड्स अलायंस के अनुसार, बातचीत के बाद हर कंटेनर का किराया 30,000 रुपये रोजाना तय हुआ है। इसका सीधा मतलब यह है कि सरकार को सिर्फ इन खाली कंटेनरों को खड़ा रखने के लिए हर दिन 4.65 करोड़ रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। दो हफ्ते का यह बिल ही करीब 65.1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

बाहर से बुलाई फौज, रुकने और खाने का भारी-भरकम खर्च

सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए इस्लामाबाद पुलिस ने पंजाब से 16,000 और सिंध से 2,000 अतिरिक्त जवानों की मांग की थी। सिंध पुलिस के जवान राजधानी पहुंचकर पुलिस लाइंस, फैसल मस्जिद और जी-13 मार्की जैसे ठिकानों पर डटे हुए हैं। उनके तीन वक्त के खाने पर प्रति जवान 600 रुपये का खर्च आ रहा है, जो केवल सिंध पुलिस के लिए रोजाना 12 लाख रुपये बनता है और दो हफ्तों में यह खर्च 1.68 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। वहीं, पंजाब पुलिस के दल का दैनिक खाने का अनुमानित बिल 96 लाख रुपये था। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 13 होटलों में 175 कमरे बुक किए गए हैं, जिनका एक हफ्ते का किराया ही करीब 52.8 लाख रुपये से अधिक है। जवानों के आने- जाने के लिए 70 कोस्टर और 30 डबल-कैबिन गाड़ियां किराए पर ली गई हैं, जिनका रोजाना का किराया 10.5 लाख और 3 लाख रुपये है।

2700 गाड़ियां जब्त, चालकों को पुलिस थानों में बनाया 'बंधक'

सुरक्षा के चक्कर में आम कारोबार और चालकों की आफत आ गई है। ऑल पाकिस्तान गुड्स अलायंस के चेयरमैन निसार हुसैन जाफरी ने बताया कि विभिन्न शहरों से करीब 2,700 व्यावसायिक वाहनों को चालकों और तीन सदस्यीय क्रू मेंबर्स के साथ हिरासत में ले लिया गया है। चालकों को बिना किसी औपचारिक गिरफ्तारी के थानों में रखा गया है, जबकि उनके मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबियां और जरूरी कागजात जब्त कर लिए गए हैं। करीब 400 वाहन और उनके चालक दल अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि हिरासत में लिए गए 2,700 वाहनों में से करीब 450 गाड़ियां ऐसी हैं जिनमें दवाइयां, रसायन और खाने-पीने का जरूरी सामान लदा है, जो अब खराब होने की कगार पर है।

इमरान के बेटे की चेतावनी और अदियाला जेल का डर

यह पूरा घटनाक्रम PTI के प्रस्तावित प्रदर्शन और मार्च से ठीक पहले सामने आया है, जो पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए बुलाया गया था। अगस्त 2023 से जेल में बंद इमरान खान के बेटे कासिम खान ने समर्थकों से एक खास अपील की है। उसने कहा है कि वे प्रदर्शन के दौरान अदियाला जेल की तरफ मार्च न करें। कासिम का आरोप है कि प्रशासन इस भीड़ का इस्तेमाल जेल पर किसी जवाबी हमले का बहाना बनाने के लिए कर सकता है, जिससे उनके पिता की जान को सीधा खतरा पैदा हो सकता है।