28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस की राजधानी मॉस्को में लगी भीषण आग, जानबूझकर लगाने का संदेह

Massive Fire In Russian Capital Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यह आग मॉस्को के एक शॉपिंग सेंटर में लगी है।

less than 1 minute read
Google source verification
mosco_fire.jpg

Moscow Fire

रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) में एक बड़ा हादसा हो गया है। राजधानी मॉस्को में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा देर रात यानि की भारतीय समयानुसार शुक्रवार जल्द सुबह घटित हुआ है। आग लगने का यह हादसा मॉस्को के नॉर्थर्न सबअर्ब खिमकी (Khimki) में स्थित मेगा खिमकी शॉपिंग सेंटर (Mega Khimki Shopping Centre) में घटित हुआ है।


धूं-धूं करके जला शॉपिंग सेंटर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर एक यूज़र ने मेगा खिमकी शॉपिंग सेंटर में आग लगने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह मॉल धूं-धूं करके जल रहा है।


यह भी पढ़ें- भारत-अमरीका संबंधों में White House का बड़ा कदम, Joe Biden के भाषणों को अब हिंदी भी किया जाएगा ट्रांसलेट

करीब 7,000 स्क्वायर मीटर इलाके में फैली आग

खिमकी शॉपिंग सेंटर में आग लगने से करीब 7,000 स्क्वायर मीटर इलाके में यह आग फैल गई। रूस की इमरजेंसी सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके फायरफाइटर्स इस आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।


जानबूझकर लगाने का संदेह

रूस की इमरजेंसी सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि खिमकी शॉपिंग सेंटर में लगी आग जानबूझकर लगाए जाने का मामला हो सकता है। हालांकि इस बात का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है, पर रूस की इमरजेंसी सर्विस ने इसका संदेह व्यक्त किया है।

अब तक एक व्यक्ति की मौत

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार खिमकी शॉपिंग सेंटर में लगी आग में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रूस की इमरजेंसी सर्विस के अनुसार इस हादसे में मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।


यह भी पढ़ें- पेरू में उथल-पुथल तेज़, Pedro Castillo को राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद भड़के दंगे