26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएनबी घोटालाः यूके में ही छिपा है भगोड़ा नीरव मोदी, सीबीआई ने प्रत्यर्पण अर्जी आगे बढ़ाई

पीएनबी घोटालाः यूके में ही छिपा है भगोड़ा नीरव मोदी, सीबीआई ने प्रत्यर्पण अर्जी आगे बढ़ाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 12:58 PM IST

nirav modi

पीएनबी घोटालाः यूके में ही छिपा है भगोड़ा नीरव मोदी, सीबीआई ने प्रत्यर्पण अर्जी आगे बढ़ाई

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी का पता चल गया है। भगोड़े नीरव मोदी के लंदन में होने की पुष्टि हो गई है। खास बात यह है कि यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने ये कन्फर्म किया है कि नीरव मोदी उनके ही देश में है। इसके बाद भारत ने भी तेजी दिखाते हुए प्रत्यपर्ण की अपील को तुंरत आगे बढ़ा दिया है।

पुख्ता सुराग तलाश रही थी सीबीआई
दरअसल जांच एजेंसियों को अब तक नीरव मोदी के बारे में पुख्ता सुराग नहीं मिल पा रहा था. इससे पहले उसके अमरीका में होने की खबरें मिल रही थीं। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, नीरव मोदी को पंजाब नेशनल बैंक के एलओयू के जरिए जो पैसा मिल रहा था वह यूएई की कंपनी में जा रहा था। यूएई की जो कंपनी थी वो फर्जी कंपनियां थीं, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि वह कंपनी क्‍या करती हैं और उनके पास पैसा कैसे गया।

सिंगापुर में होने की भी मिलती रही खबरें
आपको बता दें कि घोटाले का खुलासा होने के बाद ही नीरव मोदी कई बार अपना ठिकाना बदल चुका है। हाल में खबर आई थी कि उसने सिंगापुर की नागरिकता के लिए अप्लाई किया है, हालांकि सिंगापुर ने उसे नागरिकता देने से मना कर दिया था।

नीरव की अमरीका आधारित तीन कंपनियों को दिवालिया घोषित किया है, उनमें से एक कंपनी ए जेफ कंपनी के कागजात में दुबई आधारित दोनों कंपनियां लेनदार के रूप में दिखाया गया है। नीरव मोदी ने दिवालिया होने के जो कागजात कोर्ट में दाखिल किए है।
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर फर्जी लेटर ऑफ अं‍डरटेकिंग के जरिए पंजाब नेशनल बैंक को 134000 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। इन दोनों के खिलाफ सीबीआई, ईडी समेत अन्य जांच एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई हैं और इनके प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पीएनबी घोटाले में इस साल फरवरी में मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के खिलाफ केस दर्ज किया था। घोटाले का खुलासा होने से पहले ही दोनों देश से फरार हो गए थे।