जयपुरPublished: Apr 29, 2023 06:38:40 pm
Tanay Mishra
Poland Seizes Russian High School Building In Warsaw: पिछले एक साल से ज़्यादा समय से यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध चल रहा है और अभी भी इसके रुकने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। इसी बीच पोलैंड ने कुछ ऐसा किया है जिससे रूस की नाराज़गी बढ़ गई है।
इस समय रूस एक ऐसा देश है जिससे दुनिया के कई देशों ने किनारा कर रखा है। इसकी वजह है रूस (Russia) का यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ चल रहा युद्ध, जिसे अब एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। पिछले साल 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया था। तभी से यह युद्ध जारी है। इस युद्ध के बाद कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध भी लगाएं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध के रुकने के अभी कोई आसार नहीं नज़र आ रहे। इसी बीच पोलैंड (Poland) ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे रूस की नाराज़गी बढ़ गई है।