4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ChatGPT पर इटली में लगा बैन एक महीने बाद हटा, लोग फिर से कर सकेंगे इस्तेमाल

ChatGPT Available Again In Italy: टेक वर्ल्ड में छाए हुए चैटजीपीटी पर एक महीने पहले इटली में अस्थायी बैन लग गया था। पर अब चैटजीपीटी पर लगा यह बैन हट चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Apr 2023, 4:32 PM IST

chatgpt.jpg

ChatGPT

टेक वर्ल्ड में पिछले कुछ समय से चैटजीपीटी छाया हुआ है। पिछले कुछ समय से दुनियाभर में चैटजीपीटी की हर तरफ चर्चा है और लोग जमकर इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। चैटजीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पर बेस्ड एक चैट बॉट है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने लॉन्च किया था। चैटजीपीटी को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था और लॉन्च होने के बाद से ही अपने अलग कॉन्सेप्ट की वजह से यह हिट हो गया था। पर एक महीने पहले चैटजीपीटी के साथ इटली में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में ओपनएआई के साथ ही उन्हें सपोर्ट करने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में भी नहीं सोचा होगा। एक महीने पहले इटली में चैटजीपीटी पर अस्थायी बैन लगा दिया गया था।


एक महीने बाद हटा बैन

इटली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड ओपनएआई के चैट बॉट चैटजीपीटी पर पिछले महीने बैन लग गया था। बैन लगने के बाद इटली में रहने वाले लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। पर यह एक अस्थायी बैन था और अब इसे हटा दिया गया है। बैन हटने के बाद इटली में रहने वाले लोग फिर से पहले की ही तरह चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।



यह भी पढ़ें- इज़रायली आर्मी के हमले में 16 साल के फिलिस्तीनी बच्चे की मौत

क्यों लगा था बैन?


दरअसल इटली में एक महीने पहले चैटजीपीटी पर बैन इस वजह से लगा क्योंकि इटली के डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी के अनुसार ओपनएआई के इस चैट बॉट ने देश में प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन किया था। इटली के डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कहा था कि चैटजीपीटी को देश के यूज़र्स की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए।

पहले से ज़्यादा विज़िबल होगी प्राइवेसी

पॉलिसी बैन के बाद ओपनएआई ने इटली के डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी को आश्वासन दिया था कि चैटजीपीटी की प्राइवेसी पहले से ज़्यादा विज़िबल होगी और यूज़र डाटा का भी सम्मान किया जाएगा। इसके बाद चैटजीपीटी पर लगे बैन को हटा दिया गया और इटली के डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी के एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि प्रवक्ता ने इस बात की भी जानकारी दी कि ओपनएआई और चैटजीपीटी पर निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ईरान में लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए जहर देने की बात पर इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री की कड़ी प्रतिक्रिया

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश