12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान की फायरिंग के विरोध में वॉयस ऑफ डोग्रास ने लंदन में पाक उच्चायोग के सामने किया विरोध प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में पाक की फायरिंग के विरोध में वॉयस ऑफ डोग्रास ने लंदन में पाक उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
Voice of Douglas

Voice of Douglas

लंदन। जम्मू-कश्मीर में सीमापार पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग जारी है। आए दिन पाकिस्तानी सेना एलओसी पर गोलीबारी कर युद्धविराम का उल्लंधन करते रहते है, जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अपना घर-बार छोड़ कर जाना पड़ रहा है। पाकिस्तान की इन्हीं नापाक हरकतों का खामियाजा कश्मीर में एक आठ महीन के बच्चे को भुगतना पड़ा है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में जहां एक छोटे बच्चे की जान चली गई तो वहीं, कई लोगों की मौत हो गई। इसी को लेकर शनिवार को जम्मू और कश्मीर के एक सामाजिक संगठन वॉयस ऑफ डोग्रास ने पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन के खिलाफ लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें-गर्मी का सितम अगले 2 दिन तक रहेगा जारी, 29 को हो सकती है बारिश

फायरिंग बंद करने की मांग

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और युद्घविराम को बंद करने की बात कही। पाकिस्तान उच्चायोग के सामने खड़े वॉयस ऑफ डोग्रास संगठन के लोग अपने हाथों में मारे गए बच्चे की तस्वीर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- पत्नी से फोन पर कर रहा था बात तभी रोने लगा बच्चा, गुस्से में कर दी पड़ोसी की हत्या

यह भी पढ़ें-गुजरातः मूंछों पर दिया ताव तो दो समुदायों के बीच हुई तनातनी, झगड़े में 11 जख्मी

8 महीने के बच्चे की गई थी जान

गौरतलब है कि कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार घाटी में फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर के आर एस पुरा सेक्टर और अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में सीमा चौकियों और गांवों को मोर्टार के गोलों और छोटे हथियारों से निशाना बनाया था। पाकिस्तान की फायरिंग की वजह से आठ महीने के एक बच्चे की मौत हो गयी थी। वहीं, एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं।