1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से फोन पर कर रहा था बात तभी रोने लगा बच्चा, गुस्से में कर दी पड़ोसी की हत्या

बच्चे के रोने की आवाज से झल्लाए युवक ने गुस्से में कर दी पड़ोसी की हत्या।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 25 May 2018, 1:54 PM IST

murder

पत्नी से फोन पर कर रहा था बात तभी रोने लगा बच्चा, गुस्से में कर दी पड़ोसी की हत्या

नई दिल्ली। मुंबई से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को 9 महीने के बच्चे के रोने की आवाज इतनी चुभी कि उसने अपने पड़ोसी की हत्या कर डाली और वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े-कनाडा: भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 18 घायल, 2 संदिग्ध देखे गए

पत्नी से फोन पर बात कर रहा था

बता दें कि यह मामला मुंबई से सटे भ‍िवंडी का है। आरोपी का नाम आशीष कुमार जैसवार है, जो नारपोली स्थित कैलाशनगर में रहता है। जिस समय यह घटना हुई उससे पहले वह पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। उसी समय पड़ोस में किसी बच्चे के रोने की आवाज उसके कानों में पड़ी। बच्‍चे के रोने की वजह से पत्‍नी से बात करने में आशीष को परेशानी हो रही थी। उसने अपने पड़ोसी संजय राठौर से बच्‍चे को चुप कराने को कहा।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक: कुमारस्वामी ने कहा, अभी खतरा टला नहीं है, बीजेपी हमारी सरकार को अस्थिर करने में लगी है

9 महीने की थी बच्चा
बच्चा 9 महीने का था, कई बार चुप कराने पर भी वह चुप नहीं हो रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की आरोपी ने बच्चे के पिता को बैट से पीट-पीट कर मार डाला और वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-कनाडा: भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 18 घायल, 2 संदिग्ध देखे गए

हत्या कर फरार

पुल‍िस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आशीष वहां से फरार हो गया है। आरोपी को पकड़ने के ल‍िए पुल‍िस की टीम लगी हुई है। वहीं, उसके पर‍िजनों से संपर्क करके उसकी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।