37000 लेगो क्यूब, 592 घंटे में तैयार हुआ वर्जन
विंडसर कैसल की ओर से तैयार किए गए मिनिएचर वर्जन में 37000 लेगो ब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया है। जबिक इसे तैयार करने में करीब 592 घंटे का वक्त लगा है। इस मिनिएचर वर्जन में शादी का पूरा नजारा तैयार किया गया, जिसमे रॉयल कपल भी प्रमुख रूप से शामिल है। 10 सेमी का स्टेज तैयार किया गया है जिसमें मेगन मर्केल अपने होने वाले पति प्रिंस हैरी के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। 200 लेगो ब्रिक्स की मदद से शाही बग्गी को तैयार किया गया है जिसमें दोनों कपल बैठकर विवाह स्थल तक पहुंचते हैं।