वेल्स के प्रिंस की शादी लंदन से दूर विंडसर कैसल के सेंट जॉज चैपल चर्च में होगी। आप को यहां बता दें कि विंडसर दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा कैसल यानी निवास स्थान है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आधिकारिक निवास है, वह वहां पर अपना अधिकांश सप्ताहांत व्यतीत करती हैं। सेंट जार्ज हॉल में महारानी की तरफ से दावत दी जाएगी, जिसमें करीब 600 मेहमान हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम को प्रिंस और मेगन अपने 200 करीबी दोस्तों के साथ फ्रोगमोर हाउस में जश्न मनाएगा। शादी समारोह के बाद शहजादे प्रिंस अपनी पत्नी को लेकर शाही गाड़ी में सवार होकर विंडसर शहर से निकलेंगे।