10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंस विलियम के नवजात बेटे लुईस की तस्वीरें पहली बार आई सामने

ट्वीटर पर ब्रिटिश राजघराने ने नवजात प्रिंस लुईस की तस्वीरें जारी की हैं। फोटो में प्रिंसेस शार्लेट भी नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 6 May 2018, 4:08 PM IST

Louise

लंदनः ब्रिटिश राजघराने ने नवजात बेटे प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें जारी की हैं जिनमें से एक में लुईस को उनकी बड़ी बहन प्रिंसेस शार्लेट चूमती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो मई को ली गई इस तस्वीर में शार्लेट सोते हुए राजकुमार को प्यार करती नजर आ रही हैं। दो मई को ही शार्लेट का तीसरा जन्मदिन था। वहीं, दूसरी तस्वीर 26 अप्रैल की है जिसमें प्रिंस लुईस लेटे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उस समय की है जब लुईस केवल तीन दिन के थे। दोनों तस्वीरें केंसिंग्टन पैलेस में डचेस ऑफ कैब्रिज की तरफ से ली गई हैं। केंसिंग्टन पैलेस ने कहा कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन तस्वीरों को साझा करते हुए काफी खुश थे।

तस्वीर से मां-बाप और भाई गायब

इन तस्वीरों में मां केट मिडलटन और पिता प्रिंस विलियम नहीं दिख रहे हैं। इसमें प्रिंस लुईस के बड़े भाई प्रिंस जॉर्ज गायब भी गायब हैं। फोटो में दिख रहा है कि लुईस की बहन शार्लेट उन्हें गोद में लेकर माथा चूम रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में प्रिंस लुईस तकिए के सहारे सोए हुए नजर आ रहे हैं। लुईस केट और विलियम्स की तीसरी संतान हैं। जबकि वे शाही राजघराने के पांचवें उत्तराधिकारी हैं।
ये भी पढ़ेंः ब्रिटेनः शाही परिवार में आया एक और वारिस, प्रिंस विलियम बने बाप

23 अप्रैल को हुआ था जन्म
प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने 23 अप्रैल को प्रिंस लुईस को जन्म दिया था। जन्म के बाद लुईस को कुछ दिन के बाद अस्पताल से घर ले जाया गया। ब्रिटिश राजघराने में लुईस के जन्म के बाद खुशियों का माहौल देखा जा रहा है। बेटे के जन्म के समय विलियम भी अस्पताल में थे। जन्म की जानकारी केंसिंगटन पैलेस ने दी थी। राजघराने में गद्दी की दौड़ में सबसे आगे लुईस के दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जार्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शार्लेट हैं।