30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Police SI Exam 2021: सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा आज, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज यानी 26 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है। इस दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश में एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रशासन भी इस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी नजर बनाए हुए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Dec 2021, 9:36 AM IST

Bihar Police SI Exam 2021

Bihar Police SI Exam 2021

Bihar Police SI Exam 2021 : बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज यानी 26 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है। इस दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश में एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पर 57 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। प्रशासन भी इस भर्ती (Bihar Police Jobs) परीक्षा के लिए कड़ी नजर बनाए हुए है।

2213 पदों पर होगी भर्ती:—
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के जरिए 2213 एसआई और सार्जेंट पद भरे जाएंगे। इस परीक्षा में छह लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने की संभावना है। इस प्रकार से एक सीट के लिए लगभग 275 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। इन केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सभी 57 केंद्रों पर मिजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: High Court Recruitment 2021-22 : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य:—
भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दिशानिर्देशों पालन करना अनिवार्य है। अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाए। बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इनके अलावा कोविड वैक्सीन का दोनों खुराक लगवा चुके उम्मीदवार अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ लेकर जाएं। अगर वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो परीक्षा तिथि से एक हफ्ते पहले तक का RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगा।

यह भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2021 : नौसेना नाविक के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन

एग्जाम पैटर्न:—
यह भर्ती परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल होंगे। सबसे खास बात परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।